Uncategorized

रुड़की के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 की जिंदा जलकर मौत…..2 गंभीर घायल

(शशि कोन्हेर) : हरिद्वार जिले के रुड़की शहर के मुख्य बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आज सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से दुकान के अंदर तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की घटना के बाद पूरे बााजर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

एक गोदाम से दूसरे गोदाम में भी आग आग फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे दो कर्मचारियों को गोदाम से बाहर निकाला।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि दोनों कर्मचारियों की हालत को देखते हुए हुए उन्हें रेफर करने की तैयारी। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button