देश

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 बनी कर्नाटक की हसीना सिनी शेट्टी…..

(शशि कोन्हेर) : कर्नाटक की सिनी शेट्टी को ‘फेमिना मिस इंडिया व‌र्ल्ड 2022’ चुन लिया गया है। रविवार रात जियो व‌र्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्रांड फिनाले में 21 साल की सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया व‌र्ल्ड का ताज पहनाया गया। राजस्थान की रुबल शेखावत को फ‌र्स्ट रनर अप चुना गया। उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। मिस इंडिया का चयन करने के लिए अभिनेत्री नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, अभिनेता डीनो मोरिया, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज को जूरी का सदस्य बनाया गया था।

इस साल की सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हाइब्रिड फार्मेट में किया गया। इसके तहत देश के कोने-कोने से प्रतिभागियों को चुनने के लिए आनलाइन आडिशन किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के चयन के लिए विस्तृत अभियान चलाया गया। इसके बाद साक्षात्कार का दौर चला और राज्य विजेताओं को आखिरी राउंड के लिए मुंबई बुलाया गया। आखिरी राउंड से पहले प्रतिभागियों को मुंबई में सघन प्रशिक्षण दिया गया। ग्रांड फिनाले से पहले उन्हें मनोरंजन उद्योग की प्रसिद्ध हस्तियों ने परामर्श दिया। पूर्व फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स नेहा धूपिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता से उनकी अनमोल यादें जुड़ी हैं।

रांची की रिया तिर्की भी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। दावा है कि इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पहली आदिवासी महिला हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। हेमंत सोरेन ने लिखा है कि यह झारखंड के लिए गौरवशाली क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button