देश

जंतर मंतर पर किसान महापंचायत आज… पुलिस ने नहीं दी…अनुमति हो सकता है बवाल

(शशि कोन्हेर) : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर आज जंतर-मंतर पर होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजधानी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की अनुमति नहीं होने के बावजूद किसान संगठन इसके आयोजन पर अड़े हुए हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी बोर्डर पर बैरिकेडिंग तक कर दी है।

Advertisement

शनिवार रात और रविवार दिन में किसानों के कुछ समूहों ने बार्डर पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जंतर-मंतर पर जा रहे भाकियू नेता राकेश टिकैत और उनके समर्थकों को भी गाजीपुर बार्डर पार करते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे हिरासत में रखने के बाद गाजीपुर बार्डर पर उत्तर प्रदेश की सीमा में उन्हें छोड़ दिया गया।

Advertisement
Advertisement

कई किसान दिल्ली में हो चुके दाखिल
दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो कुछ किसान और किसान नेता पहले ही दिल्ली में दाखिल हो चुके हैं। कई किसान गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर रुके हुए हैं। हालांकि इन किसानों को जंतर-मंतर जाने की अनुमति होगी, लेकिन पुलिस का कहना है कि तय सीमा से अधिक किसानों को वहां एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा।अधिकारियों के अनुसार किसानों का रुख स्पष्ट नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से रविवार रात तक कोई साफ निर्देश नहीं आया था।

Advertisement

जंतर-मंतर के पास रह सकती है जाम जैसी स्थिति
महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जंतर-मंतर के आसपास के इलाके में सड़कों पर वाहनों का अधिक दबाव रह सकता है। पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरीकेडिंग के कारण यातायात जाम भी लग सकता है। किसान टीकरी, सिंघू, गाजीपुर, गुरुग्राम और झज्जर समेत अन्य सीमाओं से दिल्ली आ सकते हैं। इसके चलते लोगों को बोर्डर क्षेत्रों से बजकर जाने की सलाह दी गई है।

Advertisement

इन मार्गों से बचने की सलाह
कनाट प्लेस आउटर सर्किल
संसद मार्ग
अशोक रोड
जनपथ
विंडसर प्लेस
टालस्टाय मार्ग
बाब खड़क सिंह मार्ग
पंत मार्ग
पुलिस अपराधी की तरह थाने ले गईः टिकैत
हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस अपराधी की तरह उन्हें थाने ले गई। ऐसा लग रहा है कि किसानों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित है। रोजगार सम्मेलन के लिए बहुत से लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका साथ देने पर पुलिस ने उन्हें गुनहगार बना दिया। सोमवार को जंतर-मंतर पर किसान संगठनों की महापंचायत में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें महापंचायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button