अम्बिकापुर

एक और धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में हर्ष…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – जंप क्षेत्र के वनांचल ग्राम पंचायत लोसगा में नवीन धान खरीदी केन्द्र के खुल जाने से आसपास के ग्रामीण किसानों को दिली हर्ष हुई है। दरअसल आसपास के किसान लम्बे अरसे से ग्राम लोसगा में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे थे। लिहाजा कृषकों के मांग को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रीतम राम ने पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री के सम्मुख बात रखते हुए नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने स्वीकृत कराई ।

Advertisement

स्वीकृत मिलने उपरांत नवीन धान खरीद केंद्र के लिए जनप्रतिनिधियों ने 17 नवंबर स्थल चयन किया ब्लाक कांग्रेस इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, नरेन्द्र पांडेय, नायब तहसीलदार आई0 सी0 यादव राजस्व निरीक्षक हल्का पटवारी तथा 6-7 ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच उपस्थित रहे आपसी रायशुमारी के बाद नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने ग्राम लोसगा के साप्ताहिक बाजार के समीप स्थल के लिए अपनी सहमति दी।स्थल चयन किया जाकर अंतिम स्वीकृति के लिए आवेदन जिला कलेक्टर को भेजा है। नवीन धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है। स्थल चयन के दौरान सरपंच प्रमोद सिंह, आर आई ,पटवारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के समिति प्रबंधक घनश्याम प्रजापति कृषक त्रिवेणी यादव रामदेव, प्रवीण आसपास से ग्रामीण आये ग्रामीण किसान काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


इस नवीन धान खरीदी केन्द्र के खुल जाने से लोसगा सहित आसपास के किसानों को राहत मिली है। अब किसानों को लखनपुर या कुन्नी उपार्जन केंद्र में धान बेचने ले जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button