अम्बिकापुर

धान कटाई में जुटे किसान लेबरों का अकाल हार्वेस्टर उपकरण का सहारा….


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – मौसम खुलते ही जहां गुलाबी ठंड ने अपना जलवा दिखाना आरम्भ कर दिया है वहीं क्षेत्र के किसान खेतों में पक कर तैयार हो चुके खरीफ धान फसल को खेतों से खलिहान तक लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन धान काटने वाले कामगार मजदूरों का टोटा होने से धान काटने हार्वेस्टर मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना भी आरम्भ होने जा रहा है। इस नजरिए से भी किसान धान फसल के कटाई मिसाई करने खास दिलचस्पी लेने लगे हैं। कुछ किसानों का मानना है कि यदि हार्वेस्टर मशीनों का सहारा नहीं लिया गया तो खेतों से खलिहान तक धान फसल को लाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा। बहरहाल क्षेत्र में लखनपुर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में कुछ मजदूरों से तथा मशीन से धान फसल काटे जा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button