बिलासपुर

तखतपुर के पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री के आत्महत्या की झूठी खबर से मचा हड़कंप, पूरी तरह स्वस्थ है राजू सिंह

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजू सिंह छतरी को लेकर कल शुक्रवार को देर शाम उड़ी एक खबर ने पूरे तखतपुर क्षेत्र सहित जिले में हड़कंप मचा दिया। किसी न्यूज पोर्टल ने कल देर शाम श्री राजू सिंह क्षत्री के जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने और गंभीर स्थिति में बिलासपुर के अपोलो में भर्ती होने की सरासर झूठी खबर प्रसारित कर दी।

Advertisement
Advertisement

इस खबर ने तखतपुर क्षेत्र की जनता के साथ ही बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में उनके साथियों तथा शुभचिंतकों को चिंता में डाल दिया। जबकि वस्तुतः सच्चाई यह थी कि श्री राजू सिंह छतरी पूर्णता स्वस्थ है और वे शुक्रवार को पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल के किसी परिजन के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर गए हुए थे। उन्होंने तुरंत या खबर लगते ही अपने साथियों तथा मीडिया के लोगों को जानकारी दी कि वे पूर्णता स्वस्थ हैं और रायपुर में हैं। यहां यह बता दें कि श्री राजू सिंह छतरी तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के 2 बार विधायक रह चुके हैं।

Advertisement

एक बार वे संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। उनकी तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में खासी लोकप्रियता है साथ ही बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में उनके चाहने वालों की संख्या काफी है। वे सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button