बिलासपुर

EXCLUSIVE – UPDATE : बिलासपुर में उसलापुर ओवरब्रिज के पास पति ने की पत्नी की बर्बर हत्या… 2 महीने पहले लाश के टुकड़े-टुकडे कर डस्टबिन में छुपा रखा था

Advertisement

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति के द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े डस्टबिन में 2 महीने से छिपाकर रखने का मामला उजागर हुआ है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र में उसलापुर और बीच के नीचे आरोपी पति पवन सिंह ने अपनी ही पत्नी सती साहू की 2 महीने पहले हत्या कर दी।

Advertisement
Advertisement

नकली नोट के अवैध कारोबार में लगे एक युवक के घर पर जब पुलिस ने छापा मारा तो नकली नोट, नोट छापने वाली मशीन के साथ ही वहां एक टंकी में महिला की 6 टुकड़ों में की गई लाश मिली। यह लाश पानी की टंकी में रखी हुई थी। आरोपी ने बताया, दो महीने पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या करके लाश को काटकर छिपा दिया था। उसने हत्या करने की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया।

Advertisement

दरअसल नकली नोट की तलाशी में जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसके घर की स्थिति चौंकाने वाली थी। पुलिस को घर से बदबू आ रही थी। इस बीच जैसे ही पुलिस ने सिंटेक्स की टंकी का ढक्कन खोला तो टुकड़ों में कटी लाश मिली, आरोपी पवन ने बताया, लाश उसकी पत्नी सती साहू की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

Advertisement



सकरी टीआई सागर पाठक के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाला पवन सिंह ठाकुर नकली नोटों का अवैध कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे उसलापुर ओवरब्रिज के पास नकली नोट के साथ दबोच लिया। और फिर जब उसके घर में दबिश दी गई तो 500 और 200 के नकली नोट के बंडल मिले।



पूछताछ में आरोपी पवन सिंह ने पुलिस को बताया, वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी 5 साल की है और बेटा 3 साल का है। वह यहां एनटीपी कर्मी निर्दोष एक्का के मकान में किराये पर रहता था। और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटिंग और रिपेयरिंग का काम करता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था, कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है। जिसके चलते उसने पिछले 5 जनवरी को पत्नी की हत्या कर दिया था।

आरोपी पवन सिंह ठाकुर पत्नी सती साहू से लव मैरिज किया था, इसलिए लड़की के मायके वाले बेटी से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। घटना के 2 महीने बीतने के बाद भी महिला के मायके वाले किसी तरह की खोजबीन नहीं किए। यहां तक कि, आसपास के लोगों को भी कोई भनक नहीं लगी थी। आरोपी काम के बहाने बाहर जाने का बोलकर बच्चों को गांव में अपने माता-पिता के पास छोड़ आया था।



पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि, पवन सिंह की पत्नी सती साहू मुंगेली के दाऊपारा की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। शादी के बाद से दोनों उसलापुर में रहते थे।



बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के साथ उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली नोट बनाने और मार्केट में खपाने का काम करते थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आज इस पर बड़ा खुलासा कर सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button