बिलासपुर

उद्घाटन के पहले ही जर्जर हो गया, चुचहियापारा अंडरब्रिज…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – चुचुहियापारा अंडरब्रिज उद्घाटन से पहले ही जर्जर हो गया है। हालत यह है अंदर की सड़क पर की गई ढलाई उखड़ने लगी है, इसके कारण सरिया बाहर निकल गया है। राहगीर इसी स्थिति में ब्रिज से गुजरते हैं। इसके चलते आए दिन गाड़ियां पंचर हो रही है या फिर फंसकर लोग गिर रहे हैं।

Advertisement

बिलासपुर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर चुचुहियापारा अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। अभी इस ब्रिज को शुरू हुए एक साल भी नहीं हुए है कि यह जर्जर होने लगा है। सड़क में सरिया बिछाकर ढलाई की गई है, ताकि वाहन आसानी से गुजर जाए, लेकिन अब यहां स्थिति बिल्कुल विपरित हो गई है। एक हिस्से में सड़क उखड़ गई है जिसके नीचे लगा सरिया बाहर निकल आया है। राहगीरों का सरिया पर ध्यान नही जाता और आए दिन गाड़ियां पंचर होने के साथ पहिए इस लोहे में फंस जाते हैं। इससे राहगीर परेशान है। उनका कहना है कि इस सुविधा के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब जब मिली है तो इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

रेल प्रशासन है कि इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस ब्रिज का विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है। हालांकि उद्घाटन होगा या नहीं ये रेलवे जाने पर निर्माण के कुछ दिनों के भीतर जर्जर स्थिति से ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है। इतनी असुविधा के बाद भी रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button