छत्तीसगढ़

सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमा पर हुई मुठभेड़…जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया

सुकमा – सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में माओवादी और जवानों के बीच हुए मुठभेड़े में जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया हैं। मारा गया नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य था, जिस पर 5 लाख रूपये का इनाम रखा गया था।

Advertisement

पूरा घटनाक्रम सुकमा और दंतेवाड़ा के बार्डर के पास का हैं। बताया जा रहा हैं कि दंतेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती इलाका के नहनी गुडरा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी की टीम को 28 जुलाई की रात को ही रवाना किया गया था। इलाक़े में ग़श्त करते समय माओवादियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हो गया। जिस पर जवानो ने भी तत्काल जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग खोल दिया।

Advertisement
Advertisement

देर रात माओवादी पीछे हटकर जंगल में भाग निकले। इसके बाद माओवादियों की पतासाजी हेतु आसपास इलाका में लगातार सर्चिंग की गई। इसके बाद सुबह सुकमा ज़िले के बिंद्रापानी के समीप के जंगलों में फिर से डीआरजी दंतेवाड़ा और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गया। जिसमें एक एक इनामी नक्सली को जवानों ने मार गिराया।

Advertisement

मृत माओवादी की पहचान राकेश मडकम के रूप में की गयी है जो कि माओवादियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य था। मृत माओवादी राकेश मडकम पर 05 लाख का इनाम घोषित है और उसके खिलाफ पुलिस में 8 अपराध दर्ज हैं । माओवादी की लाश बरामद करने के साथ ही जवानों ने मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद कर जब्त किया है। वही इलाक़े में अभी भी ग़श्त जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button