छत्तीसगढ़

नक्सलियों व सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर….

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार सुबह सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने LOS कमांडर सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। शवों के पास से ही हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के SP सुनील दत्त ने की है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले में ग्रे हाउंड फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान चरला क्षेत्र के चेन्नापुर जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान LOS कमांडर राजिता के रूप में हुई है। बाकी की शिनाख्त की जा रही है। 303 राइफल-2, DBBLs-3 और रॉकेट लॉन्चर-4 व नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं। जवान मारे गए नक्सलियों के शव और अन्य सामान लेकर लौट रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि तेलंगाना के DGP महेंद्र रेड्डी ने 10 दिन पहले ही गुप्त रूप से क्षेत्र में निरीक्षण और जंगलों का दौरा किया था। यह सूचना मिलने के बाद कि माओवादी चरला क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद मुठभेड़ की रणनीति बनाई गई। भद्राद्री कोठागुडेम जिला पुलिस के साथ ही खम्मम जिला पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके 10 दिन बाद नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया गया। यह भी बताया गया कि सुकमा के किस्ताराम में तेलंगाना बार्डर पर नक्सलियों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की सूचना थी। इस पर DRG सुकमा, तेलांगना की ग्रे-हाउंड्स फोर्स और 141 बटालियन CRPF ने ऑपरेशन लॉन्च किया। सुबह करीब 7 बजे नक्सलियों और जवानों में मुठभेड़ हुई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button