इमरजेंसी लेंडिंग स्ट्रिप, जिसके कारण पाकिस्तान के माथे पर पडेंगे बल..!!
(शशि कोन्हेर) : जालौर : राजस्थान के जालौर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 925A देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप बनी है। यह जगह पाकिस्तान की सीमा के पास है, जहां सुखोई, जगुआर जैसे वायुसेना के विमान पहली बार उतरे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह जगह राजस्थान से सटी पाकिस्तान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 4 किलोमीटर दूर है।
भारत के सामरिक हितों के लिहाज से इसे बेहद महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। पाकिस्तान के पास होने की वजह से जहां यह भारत के हितों के अनुकूल है, वहीं पाकिस्तान के माथे पर इससे बल पड़ सकता है। नेशनल हाइवे पर इस तरह की इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप किसी भी देश के लिए सामरिक हितों की दृष्टि से बेहद महत्वूर्ण होता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इसकी जरूरत महसूस की गई थी, जिसके बाद कई देशों ने इस दिशा में कदम बढ़ाए।