देश

डिंपल यादव 59 लाख के गहने, 14 लाख का कर्जा…..पढ़िये कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं सपा प्रत्याशी

(शशि कोन्हेर) : सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास 14.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें करीब 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। हालांकि डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है। उपचुनाव में नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने इस पूरा ब्योरा दिया है।

Advertisement


सपा प्रत्याशी डिंपल यादव द्वारा दिए गए शपथपत्र के मुताबिक वर्तमान में उनके पास 4.62 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 9.61 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में उनकी चल संपत्ति 3.68 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 9.30 करोड़ रुपये थी। इस हिसाब से चल संपत्ति में 94.55 लाख रुपये और अचल संपत्ति में 31 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कुल संपत्ति 1.26 करोड़ रुपये बढ़ी है। डिंपल यादव के पास तीन साल पहले 59.76 लाख रुपये के गहने थे, अब भी उतने ही हैं। उन पर 14.26 लाख रुपये और पति अखिलेश यादव पर 17.26 लाख रुपये का ऋण है। बीकाम पास डिंपल यादव पर कोई मुकदमा नहीं है। शपथ पत्र के मुताबिक उनके पति अखिलेश यादव पर वर्तमान में 25.55 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

Advertisement
Advertisement


बेहद सादगीपूर्ण तरीके से नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं डिंपल यादव के साथ उनके पति सपा मुखिया अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। नामांकन के बाद डिंपल यादव ने जनता से आशीर्वाद मिलने का भरोसा जताया, वहीं अखिलेश यादव ने एतिहासिक जीत का दावा किया। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। इस सीट को मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट माना जाता है। सपा ने यहां डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button