देश

कांग्रेस के लिए काफी “धक्कादायक” रहे पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

(शशि कोन्हेर) : देश के यूपी सहित जिन पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के मतगणना अभी भी चल रही है। हालांकि इन सभी पांच राज्यों के लिए वोटों की गिनती का काम अभी अंतिम रुप से पूरा नहीं हुआ है। लेकिन मतगणना से जो रुझान निकलकर आ रहे हैं वह कांग्रेस के लिए किसी सदमें से कम नहीं माने जा सकते। यूपी पंजाब उत्तराखंड गोवा और मणिपुर इन सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती का काम अभी चल ही रहा है। लेकिन सुबह से मतगणना के मिल रहे रुझान पहले से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस के लिए काफी धक्कादायक माने जा रहे हैं। यह साफ दिखाई दे रहा है कि चुनाव परिणामों में कांग्रेस को केवल नुकसान ही नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मैदान में कांग्रेस दर्शक दीर्घा में ही बैठी दिखाई दे रही है। जिस उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में कई दशकों तक एक छत्र राज किया है वहां उसे अभी तक के रुझान में मात्र चार या पांच सीटों पर ही बढ़त दिखाई दे रही है। पंजाब में कांग्रेस को न केवल अपनी सरकार से हाथ धोना पड़ा है। वरन उसे दिल्ली की राजनीति से निकाल बाहर करने वाली आम आदमी पार्टी ने पंजाब से भी रुखसत कर दिया है। पंजाब में कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार कर अपनी सरकार से हाथ धो बैठी है। साथ ही इस ना में उसके बड़े-बड़े सूरमा नेता धूल चाटते दिखाई दे रहे हैं। गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस की हालत काफी खराब है और विराम वहां से आ रहे चुनावी नतीजे के रुझान भी देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए बुरी खबर से अधिक नहीं है। इन चलाओ में चुनावों में पंजाब की सरकार से बाहर हुई कांग्रेस के लिए एक दुखद बात अभी है कि कभी देश की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी कही जाने वाली इस पार्टी के हाथ अब केवल दो राज्य छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ही बाकी गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button