देश

पार्टी की वादाखिलाफी के बाद भी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने पहुंचे सचिन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस नेता सचिन पायलट बुधवार को महाराष्ट्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। सचिन पायलट ने पहले भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की थी। इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में दिखाई देगा।

Advertisement
Advertisement

यात्रा को लेकर क्या बोले सचिन पायलट
इससे पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन है जिसका लाभ आने वाले दिनों में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा था कि राहुल गांधी लोगों पर प्रभाव छोड़ रहे हैं। कांग्रेस समर्थक के अलावा आम लोग भी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत जोड़ो झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के चुनाव में दिखेगा
मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा, न कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखेगा। उन्होंने कहा आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इस यात्रा का यहां कोई असर नहीं होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button