देश

दिल्ली में मेयर का चुनाव आज, फिर हंगामे के आसार

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली में मेयर का चुनाव आज, फिर हंगामे के आसार, AAP और BJP ने कसी कमरदिल्ली के मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता मुख्य दावेदार हैं। वहीं, उपमहापौर पद के लिए ‘आप’ से आले इकबाल और भाजपा ने कमल बागरी मैदान में उतारा हैं।

एकीकृत दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के बाद मंगलवार को सदन की दूसरी बैठक होगी। इसमें सभी नवनिर्वाचित पार्षद सुबह 11 बजे से शपथ लेंगे। इसके बाद महापौर का चुनाव होगा। चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इससे पहले निगम में महापौर के चुनाव की तारीख 6 जनवरी तय की गई थी, लेकिन सदन की बैठक में (आप) और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर मारपीट, कुर्सियां, लात घूंसे चले थे और माइक उखाड़कर फेंक दिए गए थे, जिससे बैठक बिना चुनाव स्थगित कर दी गई थी। अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने महापौर चुनाव के लिए 24 जनवरी तय की है। निगम अधिनियम की धारा 77 के तहत महापौर के चुनाव में बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पार्षद सत्या शर्मा को नामांकित किया है।

प्रमुख दावेदार : मेयर पद के लिए ‘आप’ की शैली ओबरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता मुख्य दावेदार हैं। वहीं, उपमहापौर पद के लिए ‘आप’ से आले इकबाल और भाजपा से कमल बागरी मैदान में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button