छत्तीसगढ़

सरगुजा में एक बार फिर भूकंप के झटके, सूरजपुर में हुए झटके….

रायपुर – छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भूकंप के झटके ने दहशत फैला दी। इस बार अंबिकापुर में धरती डोली है, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 आंकी गयी है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये हैं। इससे पहले कोरिया में भूकंप आया था, SECL की माइंस में आये भूकंप की वजह से 3 अधिकारी भी घायल हो गये थे।

आज सुबह करीब 11 बजे अंबिकापुर में लोगों ने भूकंप महूसस किया। हालांकि भूकंप का असर काफी कम वक्त के लिए रहा, लेकिन इतने कम वक्त में ही लोगों के मन में दहशत फैल गयी। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के मुताबिक…..

अंबिकापुर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये हैं। भूकंप का असर हालांकि काफी कम वक्त के लिए रहा है। कहीं से कुछ जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.. लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।

अंबिकापुर के अलावे रामानुजनगर में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया, वहीं प्रेमनगर में अभी तुरंत भूकंप का झटका आया है। कोरियाके गिरजापुर में सुबह 11.57 पर लोगों ने भूकंप महसूस किये। कुछ सेकंड का ही भूकंप का असर दिखा, यहां भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button