देश

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी पहुंचे नर्मदा नदी के तट पर, दोनों ने की संध्या आरती…..

Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी बहन और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा घाट पर आरती की। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। इससे पहले उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार दूसरे दिन अपने भाई के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। यात्रा की शुरुआत सुबह खरगोन जिले के खेरदा से हुई।

Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी शाम को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांधी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और नर्मदा नदी की आरती में भी हिस्सा लिया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से 23 नवंबर से शुरू हुई थी। जिसने महाराष्ट्र चरण पूरा करने के बाद प्रवेश किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button