बिलासपुर

बिलासपुर में अरपा नदी का, “शनिचरी रपटा पुल” बंद, प्रशासन ने लिया निर्णय

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – पहले से पाटोपाट बह रही अरपा नदी में पानी बढ़ने तथा बाढ़ आने की आशंका बढ़ती जा रही है। दरअसल पेंड्रा क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि को हुई 184 मिलीमीटर की बारिश से बिलासपुर में अरपा नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को प्रशासन के द्वारा खतरे की घंटी माना जा रहा है। और इसी को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर में अरपा नदी पर बने “शनिचरी रपटा” को प्रशासन के द्वारा बंद करा दिया गया है जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो सके। वहीं प्रशासन ने नदी किनारे के क्षेत्र में सतर्कता और सक्रियता बरतने के निर्देश जमीनी अमले को दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button