देश

घने कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे से नीचे गि‍री निजी बस….तीन की मौत, 17 घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : घने कोहरे की वजह से यूपी के कन्‍नौज में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार निजी स्‍लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे से नीचे गिर गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 17 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे यह निजी बस दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। घने कोहरे के कारण कन्‍नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के बांसुरिया गांव के पास बस अचानक बेकाबू होकर एक्‍सप्रेस वे से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में बस के परखच्‍चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हैं।

Advertisement

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्‍त अभी तक नहीं हो सकी हैै। कोशिश की जा रही है। घायलों में से पांच लोगों की हालत अत्‍यंत गंभीर है। सभी यात्रियों के परिवारजनों को सूचना दी जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button