जशपुर

शराब के नशे में पति ने पत्नी की टांगी से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

जशपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामूली विवाद में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

मामला चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र के ग्राम कुरकुरिया का है। आरोपी लरंग राम अपनी पत्नी संतोषी बाई के साथ पड़ोसी गांव पकरी टोली गया था। लौटते वक्त रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। नशे में धुत लरंग राम ने अपनी पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे शरधापाठ के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(3) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button