जशपुर

ट्रैफिक नियम सिखाने सड़क पर उतरे यमराज….


Advertisement


जशपुर जिले में आज यातायात जागरूकता के लिए एक अनोखी पहल देखने को मिली। सड़क सुरक्षा माह के तहत जशपुर पुलिस ने दो यमराज के प्रतीक के साथ जनता को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

Advertisement


पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस सड़क पर उतरी। महाराजा चौक और पत्थलगांव बीटीआई चौक पर हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने वाले वाहन चालकों को गुलाब देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों को यमराज के जरिए चेतावनी दी गई।


नियमों का पालन न करने वालों को यमराज ने संदेश दिया कि पुलिस के चालान से बच सकते हैं, लेकिन यमराज से नहीं।


जिले में 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुंवा में नुक्कड़ नाटक के जरिए भी छात्रों को जागरूक किया गया।


पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है और गाड़ी न्यायालय से ही छूट रही है।


जिले में इस साल अब तक 156 चालान किए जा चुके हैं, जिनमें 25 शराब पीकर वाहन चलाने, 35 बिना सीट बेल्ट, और 78 तीन सवारी के मामले शामिल हैं।


Related Articles

Back to top button