• Dr CV Raman Portal Header Ad
उत्तरप्रदेश

अखिलेश के साथ नहीं रहना, भाजपा में ले लो केशव मौर्या का दावा- सपा के 50 से ज्यादा विधायक मेरे संपर्क में

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के 100 से ज्यादा विधायक वाले पोस्ट पर पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के आधे से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं। वे अखिलेश यादव का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन करना चाहते हैं। 50 से ज्यादा विधायक मिल चुके हैं। अगर इतनी बड़ी पार्टी चलाकर अखिलेश यादव को ये पता नहीं हैं तो उन्हें फिर इस बारे में पता करना चाहिए।

Advertisement

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे इस दौरान उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि तीसरा वादा समान नागरिक संहिता को लागू करने का है, इसकी भी तैयारी की जा रही है। भाजपा शासित प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू होगी।

Advertisement

डिप्टी सीएम कहा कि देशवासियों से किए गये तीन वादों में दो भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरे कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म कर एक देश में दो विधान और दो निशान की व्यवस्था समाप्त कर दी है। अयोध्या में राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है और 2024 में रामलला भी मूल स्थान पर विराजित हो जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी राजनीतिक दल को किसी भी धर्मग्रंथ पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। यह विषय धर्माचार्यों का है। स्वामी प्रसाद मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भोंपू हैं और उन्हीं के इशारे पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने सपा प्रमुख को सलाह दी कि रामद्रोही बनने और रामभक्तों को गाली देने से उनका भला नहीं होने वाला है। कभी कांग्रेस ने भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाया था और अब कांग्रेस का अस्तित्व ही नहीं रह गया है।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कहावत है जिसको परमात्मा दुख देना चाहते हैं तो पहले उसकी बुद्धि छीन लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 में से 80 सीटें भाजपा जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बनेगी। कोई गठबंधन भाजपा के रथ को नहीं रोक पाएगा। इसके पहले केशव प्रसाद ने रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया और हनुमानगढ़ी में भी माथा टेककर संतों का आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button