उत्तरप्रदेश

भगवान श्री कृष्ण की भक्त बीवी को शौहर ने दिया तलाक, महिला ने नहीं छोड़ी भक्ति निकाला ये अनोखा रास्ता

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम महिला भगवान श्री कृष्ण की भक्त है। वह हमेशा हरि की सेवा में लगी रहती थी। उसकी शादी हो गई। जब ससुराल वालों को पता चला कि वह भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करती है तो वे नाराज हो गए। उन्होंने महिला की पूजा का विरोध किया मगर उसकी उसकी भक्ति नहीं छूटी।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में शौहर ने भी उसका साथ नहीं दिया। इस बात को लेकर उसकी दोनों की अनबन हो गई। इसके बात नौबत तलाक तक आ गई। बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Advertisement

क्राइम तक में प्रकाशित खबर के अनुसार, महिला का नाम शहनाज है। वह फरीदपुर के गांव ढहरी की रहने वाली है। उसकी 2018 में शादी हुई हुई थी। ससुराल में भी उसने कृष्णभक्ति करनी नहीं छोड़ी।

Advertisement

इसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया। शौहर ने भी तलाक देकर सारे रिश्ते खत्म कर लिए। असल में शहनाज बचपन से हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होती थी। इस कारण वह भगवान की भक्त बन गई।

शादी के बाद उसके शौहर ने उसे श्री कृष्ण की पूजा करते हुए देख लिया। ससुराल वालों ने इस बात का विरोध किया। शहनाज ने अपने परिवार को समझाने की बहुत कोशिश की मगर वे नहीं माने और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अब उसके भविष्य का क्या होगा? उसे पता था कि वह श्री कृष्ण की भक्ति छोड़ नहीं सकती है।

इसी बीच उसकी मुलाकात बचपन के दोस्त पवन से हुई। इसके बाद दोनों ने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

दोनों इस शादी से बहुत खुश हैं। हालांकि शहनाज और पवन ने अब पुलिस सुरक्षा की मांग की है। शहनाज को इस बात की खुशी है कि अब उसे भगवान श्री कृष्ण की भक्ति नहीं छोड़नी होगी। वह अब अपने भगवान की बिना डरे पूजा कर सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button