भिलाई

डॉक्टर निकला डीजल चोर, गिरफ्तार….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग – पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) का डॉक्टर है। आरोपी डॉक्टर अपनी कार में डीजल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए गए फरार हो जाता था। इसके बाद बाहर कंटेनर में रखकर उसी डीजल की बिक्री करता। भिलाई नगर थाना पुलिस ने उसे उसके ही घर से पकड़ा है।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल भरवाने के लिए पहुंच रही थी। हालांकि चालक डीजल भरवाने के बाद बिना रुपए दिए ही भाग निकलता था। इस संबंध में दुर्ग-भिलाई पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसएिशन ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव से शिकायत की थी। इसके साथ ही कार का नंबर और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा था।

Advertisement


कार नंबर के आधार पर परिवहन विभाग की वेबसाइट से मालिक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। पता चला कि कार का नंबर ही फर्जी है। जांच में वह पल्सर बाइक का नंबर निकला। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर युवक की पहचान का प्रयास किया तो उतई के ग्राम मचंदूर निवासी सानिध्य सिंह वैद्य (23) के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। मेंकाहारा में डेंटिस्ट है और अंजोरा कालेज से डिग्री हासिल की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button