छत्तीसगढ़

जनपद उपाध्यक्ष ने आयुष्मान कार्ड महाभियान का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिये शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश

Advertisement

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर +(सरगुजा) : जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने 23 जून दिन शुक्रवार को लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड महाभियान का औचक निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों को          शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

जनपद उपाध्यक्ष ने ग्राम लहपटरा, रजपुरीकला, सिरकोतगा  पुहपुटरा के पंचायत भवन में बन रहे आयुष्मान कार्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को हिदायत दिया कि  कोई भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित न हो इस बात का विशेष ख्याल रखें।

Advertisement

उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को भी समझाइश दिये कि जिन हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड नही बन पाये है ऐसे हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद करें।   

Advertisement

दौरान निरिक्षण जनपद उपाध्यक्ष के साथ किसान कांग्रेस संगठन महामंत्री सतेंद्र राय, किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, अजर राम चौधरी, अमरेश राजवाड़े, सहित काफी संख्या में ग्रामवासी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button