देश

अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट…मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले पांच दिनों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ सकती है। फरवरी के महीने में भी पहाड़ी में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से अभी तक ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि कोहरे का असर अब कम ही देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 फरवरी के बाद से ठिठुरन से राहत मिलेगी। वहीं अभी कुछ दिनों तक सुबह-शाम की गलन बरकरार रहेगी।

Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली में अब तेज हवाओं से लोगों को राहत मिलेगी। IMD का कहना है कि 10 से 14 फरवरी के बीच में उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 10 फरवरी को राजस्थान और गंगीय पश्चिमी बंगाल में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। वहीं विदर्भ में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। 11 और 12 फरवीर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले चार दिन तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल , तेलंगाना औऱ तमिलनाडु में भी 10 और 11 फरवरी को हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।

Advertisement

मौसम विभाग विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ठंड बरकरार रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और शीतलहर की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री के बीच रहेगा। पंजाब में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button