देश

दिग्विजय सिंह को तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर नहीं है भरोसा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ग्वालियर – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कृषि कानूनों की वापसी पर रविवार को ग्वालियर में कहा कि अभी कानून को वापस लेने पर कोई भरोसा नहीं है। भाजपा के कुछ लोग अब भी इस कानून को फिर से वापस लाने की बात कर रहे हैं। भाजपा में संवादहीनता की स्थिति बन चुकी है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर प्रवास के दौरान कही। वे शहर में कुछ वैवाहिक आयोजनों में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा कि देर से आए लेकिन सही आए, मगर 700 शहीद हुए किसानों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा। संसद में जब तक इस मामले में निर्णय नहीं हो जाता है, तब तक भरोसा नहीं किया जा सकता है। एमएसपी की अनिवार्यता कानून सहित किसानों की तमाम मांगे पूरी होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button