देश

कर्नाटक में एक मुस्लिम को उपमुख्यमंत्री और 5 मुस्लिमों को गृह तथा राजस्व जैसे विभागों का मंत्री बनाने की मांग

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया है। सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस बीच मुस्लिम वक्फ बोर्ड ने राज्य में मुस्लिम समाज से डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग उठाई है।

Advertisement
Advertisement

कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी ने कांग्रेस से एक मुस्लिम को डिप्टी सीएम बनाने के साथ ही यह भी मांग की है कि राज्य मंत्रिमंडल में 5 कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया जाए।

Advertisement

कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने इसके और आगे बढ़ कर 5 मुस्लिम विधायकों को गृह मंत्रालय राजस्व मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे अन्य विभागों का मंत्रालय दिए जाने की मांग की है। कर्नाटक सुन्नी उलेमा बोर्ड की ओर से भी ऐसी ही मांग की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button