छत्तीसगढ़

बिलासपुर शहर के मोर्चे पर तैनात विद्युत अफसरों को तत्काल नहीं हटाया तो विधानसभा चुनाव में दुख पाएगी कांग्रेस

Advertisement

(शशि कोन्हेर): बिलासपुर। बिलासपुर शहर के सभी वार्डों में हर दिन 4 से 6 घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है। सुबह दोपहर शाम और रात किसी भी समय विद्युत अफसर ब्रेकडाउन के नाम से या और किसी नाम से शहर के विभिन्न भागों में लाइट गोल कर जनता को असहनीय परेशानी में डाल रहे हैं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे विद्युत मंडल की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था धराशाई होती जा रही है।

Advertisement
Advertisement

कहा यह भी जा रहा है कि बिलासपुर शहर में विद्युत मंडल ने उच्च पदों पर ऐसे नाकारा अफसरों को तैनात कर दिया है जिनमें काम करने की काबिलियत नहीं के बराबर है। बीते कुछ महीनों से बिलासपुर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के चरमराने और 5 से 6 घंटे की घोषित विद्युत कटौती के अलावा हर दिन 4 से 5 घंटे की अघोषित लाइट गोल की जा रही है।

Advertisement

अगर कांग्रेश के कर्ताधर्ता में विद्युत मंडल के अफसरों द्वारा की जा रही लापरवाही या जानबूझकर शहर के बिजली आपूर्ति सिस्टम से छेड़छाड़ करने के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में इस मोर्चे पर बदनाम होती जाएगी।

Advertisement

इसलिए अच्छा यह है कि बिलासपुर में रोज 3  से 6 घंटे तक लाइट गोल करने के दोषी अफसरों को बिलासपुर से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। इसी में इस शहर की जनता का और सरकार का भी हित है

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button