देश

तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों की पिटाई के मामले की सीबीआई जांच की मांग

Advertisement

(शशि कोनहेर) : चेन्नई :  भाजपा के तमिलनाडु प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई ने सोमवार को डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में बिहार के श्रमिकों की पिटाई के मामले की सीबीआइ जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि डीएमके की आरएस भारती कह रही हैं कि मैं दोहरा भूमिका निभा रहा हूं। उन्होंने कहा कि क्या डीएमके दोहरा काम नहीं कर रही है, वे 20 अलग-अलग भूमिकाएं भी कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
त्रिपुर में कथित झड़प का जिक्र करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब नफरत की राजनीति के कारण त्रिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

Advertisement

सीबीआई जांच की मांग
अन्नामलाई ने जांच में देरी का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआइ जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में देरी क्यों हुई? क्या पुलिस अधिकारियों, द्रमुक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पास उस घटना के बीच कोई संबंध है?

Advertisement

सीबीआइ को इस मामले को अपने हाथ में लेना चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि किसने जांच में देरी की। डीजीपी ने इस हिंसक घटना के बाद त्रिपुर का निरीक्षण क्यों नहीं किया? इंटेलिजेंस त्रिपुर में क्या कर रहा था?

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button