देश

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट….34 लोग घायल

(शशि कोन्हेर) : बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान हादसा हो गया है। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की अलसुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्‍फोट होने से करीब 40 लोग घायल हो गए। इनमें आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार अनिल गोस्‍वामी के घर में गैस सिलेंडर में रिसााव से आग लग गई थी। यह जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 नागरिक घायल हो गए।

Advertisement
Advertisement


घायल पुलिसकर्मी मो. मोजीम, अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद रावत, प्रीति कुमारी, नगर परिषद के चैयरमैन प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के मालिक पंकज वर्मा, मिराज आलम, मो. बिट्टू, सोनू कुमार, मोनू कुमार, महेंद्र साव, आरएन गोस्वामी, सुदर्शन कुमार, मो. नईम, राज कुमार, प्रभात कुमार, मो. शाहनवाज, शाहनवाज कुरैशी, छोटू आलम, मो. असलम, मो. नेजाम, अमित कुमार, सुदर्शन कुमार, आदित्य कुमार, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, मो. साबिर, मो. अरबाज, छोटू आलम का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

Advertisement

गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जाती है। पंकज वर्मा समेत कई अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि अनिल गोस्वामी के घर छठ का प्रसाद बन रहा था। गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई।

Advertisement


घरवालों के द्वारा शोर मचाने के बाद मोहल्ला के नागरिक पहुंचे। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची। आग बुझाने की कोशिश किए परंतु आग पर काबू नहीं हो पाया। अंततः सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया। विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए। घर मे फैली आग पर अग्निशमन टीम के द्वारा काबू पा लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button