• Dr CV Raman Portal Header Ad
देश

सनकी आशिक ने छठ से लौट रहे परिवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत…..

Advertisement

शहर के कबैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला में छठ घाट से घर आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ही एक सनकी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। छह लोगों को गोली लगी है जिसमें तीन लोगों की मौत हो जाने की सूचना है।

Advertisement

घटना बिहार के लखीसराय की है जिनकी मौत हुई है वे तीनों आपस में दो भाई और एक बहन थे। डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं।

Advertisement

इस वारदात में एक ही परिवार को निशाना बनाया गया है। शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा एवं राजेंद्र झा की मौत गोली लगने से हो गई इसके अलावा पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही शशि भूषण झा की पुत्री दुर्गा झा की भी मौत हो गई है। जबकि खुद शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं। 

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने कर दी फायरिंग
एसपी पंकज कुमार ने बताया की शशिभूषण झा के घर के सामने आशीष चौधरी का घर है। आशीष चौधरी शशिभूषण झा की बेटी दुर्गा से कई वर्षों से प्यार करता था।

Advertisement

वह उससे शादी करना चाहता था। लड़की वाले इसका विरोध करते थे। आशीष चौधरी जबरन शादी करना चाहता था जिसका विरोध लड़की एवं उसके घर वालों ने किया था।

इस कारण दोनों पक्ष में मारपीट हो गई थी। सोमवार को सनकी आशिक ने अपने घर की गली में उस समय घटना को अंजाम दिया जब शशिभूषण झा परिवार सहित छठ घाट से घर आ रहे थे। परिवार के कुल छह लोगों को गोली मारी गई जिसमे तीन की मौत हो गई है।

पुलिस ने घर पर आकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। सनकी ने किस कारण से इस घटना को अंजाम दिया है इसका अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है। जहां फायरिंग हुई वहां केवल खून ही खून दिखाई दे रहे हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने-अपने घर में छिप गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button