• Dr CV Raman Portal Header Ad
देश

बंदरगाह पर भीषण आग,  40 नावें जलकर राख,मछुआरों ने जताया ये संदेह…

Advertisement

विशाखापत्तनम में एक बंदरगाह पर बीती रात भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में लगभग 40 मछली पकड़ने वाली नावें जलकर राख हो गईं।

Advertisement

मछुआरों को ये संदेह
मछुआरों को संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगाने का काम किया है। उन्होंने यह भी संदेह जताया कि आग एक नाव में किसी पार्टी द्वारा लगाई गई थी, जिसमें 30 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Advertisement

40 नावों तक फैली आग
विशाखापत्तनम के मछली पकड़ने के बंदरगाह में भीषण आग लगने से पहली नाव से शुरू हुई आग आखिरकार 40 नावों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मामले पर अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी आनंद रेड्डी ने बताया कि शुरुआत में मछली पकड़ने के बंदरगाह पर खड़ी एक नाव में आग लग गई थी और फिर आधी रात को अन्य फाइबर नावों में फैल गई। पुलिस और अग्निशमन दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button