बिलासपुर
विष्णु नगर पार्षद उपचुनाव के लिए 4 चरणों में मतगणना जारी, अभी तक की गिनती में भाजपा 130 वोट से आगे….
![](/wp-content/uploads/2023/01/image_editor_output_image-1243898537-1673510170203-780x470.jpg)
(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – कुदुदंड वार्ड 16 की पूर्व पार्षद निधि जैन की मौत के बाद से ही यह वार्ड बिना पार्षद के चल रहा था। जिसके बाद उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई, गुरुवार सुबह 9 बजे बर्जेस स्कूल में मतगणना प्रारंभ हो चुकी है, अभी तक की गिनती में भाजपा 130 मतों से आगे है।
गौरतलब है कि इस बार उपचुनाव में 3 प्रत्याशी मैदान पर है भाजपा से श्रद्धा जैन कांग्रेस से अनीता कश्यप और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शैल यादव चुनावी मैदान में खड़ी है।