बिलासपुर

रेलवे में कोरोना जांच पड़ा कमजोर, सभी गेट से निकल रहे यात्री…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जोनल स्टेशन में यात्री बाहर निकलने के लिए सभी द्वार का उपयोग करने लगे हैं। एक या दो नहीं बल्कि बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ बाहर निकलती है। स्टेशन का सुरक्षा अमला उन्हें रोक नहीं पा रहा है। इसके चलते कोरोना की जांच यहां नही हो पा रही है।

Advertisement

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी हैं। इस लिहाज से रेलवे स्टेशन में सतर्कता बरतने की बेहद जरुरत है। क्योंकि ट्रेनें इन राज्यों से बिलासपुर पहुंचती है।ट्रेनों से यात्री बड़ी संख्या में उतरते हैं। वर्तमान में जिस तरह की व्यवस्था है। उसके अनुसार यात्रियों को केवल गेट क्रमांक चार और दो से बाहर निकलना है। पर आरपीएफ का स्टाफ यात्रियों से इसका पालन कराने में नकारा साबित हो रहा है। स्टेशन से बाहर निकलने के लिए कई अघोषित द्वार बन गए हैं। जब इस सम्बंध में मंडल के सीनियर डीसीएम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रवेश और निकासी के लिए केवल दो ही गेट चिन्हित किये गए है यदि यात्री अन्य जगहों से बाहर निकल रहे है तो स्टेशन में सख्ती बड़ाई जाएगी और लोगो को नियमो का पालन कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

गेट 3 और पार्सल गेट से यात्री अधिक संख्या में बिना जांच कराए निकल जाते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आटो चालक भी यहाँ तक पहुंचने लगे है। वही दूसरी तरफ गेट नम्बर 4 पर कोरोना जांच केंद्र में पॉजिटिव मरीज मिल रहे है,सोमवार को ही दोपहर 12 बजे तक 5 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की।

Advertisement

सुरक्षा अधिकारियों की अनदेखी के कारण यात्रियों की मनमानी चल रही है, यह अव्यवस्था यहां रोज देखी जा सकती है। जिसके चलते जिले में एक बार फिर संक्रमण के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button