देश
तिरंगा फहराने को लेकर विवाद, मुख्यमंत्री भड़के….

(शशि कोन्हेर) : स्वतंत्रता दिवस से पहले गोवा के जेसीन्टो द्वीप पर तिरंगा फहराने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से वास्को में सेंट जेसीन्टो द्वीप पर भारतीय नौसेना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने का विरोध किया। उसकी जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भड़क गए. और उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया और विभाग को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द वहां तिरंगा फहराया जाए और इस मुद्दे को खत्म किया जाए। बाद में नौसेना द्वारा स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा फहराये जाने की तस्वीर देखकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि, अच्छा हुआ जो बेहतर समझ वालों की जीत हुई..!!

Advertisement