देश

कांग्रेस सिर्फ नेहरू को दे रही थी क्रेडिट, शशि थरूर ने दी सीख- आज की सरकार को भी करें याद

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : पूरी दुनिया आज 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने योग को लोकप्रिय बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को धन्यवाद दिया। लेकिन पार्टी के ही वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ऐसा जवाब दिया जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुश हो सकती है। थरूर ने योग को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भाजपा नीत केंद्र सरकार को भी दिया।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने सुबह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की शीर्षासन करते हुए तस्वीर शेयर की। इसके साथ लिखा कि ‘पंडित नेहरू को धन्यवाद जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया।” इस पर शशि थरूर ने पार्टी की हां में हां तो जरूर मिलाई लेकिन साथ ही एक सीख भी दे दी। थरूर ने लिखा, “जरूर। हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर लोकप्रिय बनाया, इसमें हमारी सरकार, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय शामिल हैं। इन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र के जरिए योग दिवस का अंतर्राष्ट्रीयकरण किया। मैं दशकों से कहता आ रहा हूं, योग हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा है। इसे मान्यता मिलने देखना अच्छा लगता है।”

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर समय-समय पर पार्टी को सीख देते रहते हैं। थरूर ने हाल ही में कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी के लिए आवश्यक है कि वह आत्मसंतुष्ट नहीं हो क्योंकि मतदाताओं का रुख प्रादेशिक और राष्ट्रीय चुनावों के बीच बदल सकता है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि इससे कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। लोकसभा सदस्य थरूर का कहना है कि कांग्रेस यह मानकर नहीं चल सकती कि जो चीज प्रदेश के चुनाव में काम कर गई वो राष्ट्रीय चुनाव में भी काम करेगी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button