देश

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : थरूर vs गहलोत नहीं बल्कि…. जी-23 बनाम गांधी परिवार के करीबी का मुकाबला…

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है, राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए एक के बाद एक राज्य प्रस्ताव पास कर रहे हैं, लेकिन राहुल अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी ताल ठोक सकते हैं।

Advertisement

सोनिया गांधी से मुलाकात कर शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें चुनौती देने का मन बना लिया है. इस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोमांचक हो सकता है तो दो दशक बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष मिल सकता है.

Advertisement
Advertisement

केरल से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इस दौरान सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पूरी तरह तटस्थ रहेंगी.

Advertisement

इसके बाद ही अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने और 26 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करने की चर्चा तेज हो गई. इस तरह से शशि थरूर बनाम अशोक गहलोत के बीच महज सियासी जंग नहीं होगी बल्कि यह जी-23 बनाम गांधी परिवार के करीबी के बीच मुकाबला होगा?

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी हलचल के बीच ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं. केरल से राहुल आगे बढ़ रहे हैं और हर दिन 20 से 22 किलोमीटर पैदल चलकर सियासी नब्ज की थाह ले रहे हैं तो दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सियासी तानाबाना बुना जा रहा है.

कांग्रेस की कई राज्य इकाइयां राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के पक्ष में प्रस्ताव पास कर चुकी हैं, लेकिन राहुल अपने स्टैंड पर कामय हैं. कह चुके हैं कि वह फिर से पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button