देश

कांग्रेस विधायक ने ही की…. कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद को पार्टी से निकालने की मांग..कहा, राष्ट्रद्रोह का मामला चले

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश से भी विवादास्पद किताब लिखकर हिंदुत्व को बदनाम करने वाले सलमान खुर्शीद के खिलाफ कांग्रेस से ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। मध्यप्रदेश के बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा ने सलमान खुर्शीद को पार्टी से निकालने की मांग की है। सलमान खुर्शीद की किताब “सनराइज ओवर अयोध्या” को लेकर किए गए सवाल पर विधायक निलय डागा ने कहा.. हिंदू कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता। हिंदू धर्म में कभी आतंकवाद सिखाया ही नहीं जाता। हिंदू धर्म में अपने मेहमान को भगवान माना जाता है। श्री डागा ने कहा हिंदू धर्म में कभी नहीं सिखाया जाता कि मारो और काटो यह विश्व का कल्याण करने की सोच वाला था धर्म है। निलय डागा ने आगे कहा.. हम भी समर्थन करते हैं कि सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगना चाहिए और सलमान खुर्शीद के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। दरअसल सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज और अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस की है जिसके बाद वह अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस के अंदर अब सलमान खुर्शीद को लेकर बगावत शुरू हो चुकी है। और उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button