देश

दिग्विजय के द्वारा गद्दार कहे जाने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा.. जो लोग कश्मीर में धारा 370 की वापसी के साथ ही ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहते हैं..उन्हें जनता बताएगी कि गद्दार कौन है..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली।। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा खुद को गद्दार कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन पर पलटवार करते हुए एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। चुनरिया में सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा दिग्विजय सिंह आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहते हैं और सत्ता में आने पर जम्मू कश्मीर में फिर से धारा 370 बहाल करने की बात करते हैं। यह तो जनता तय करेगी ही गद्दार कौन है..? गौरतलब है शनिवार को दिग्विजय के गृह नगर राघोगढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सार्वजनिक सभा की थी। इसके कुछ ही घंटों बाद ही दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व सहयोगी पर तीखा प्रहार किया था। दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के विधायको समेत कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्‍हें ‘गद्दार’बताया।
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में शनिवार को दिग्विजय सिंह ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा था, मध्‍य प्रदेश में वर्ष 2018 में हुए चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी लेकिन सिंधिया गद्दारी कर गए। सिंधिया जी कांग्रेस छोड़कर चले गये और एक-एक विधायक का 25-25 करोड़ रुपये ले गए। मैं इसका क्‍या करूं, किसने सोचा था ऐसा होगा। जनता ने तो राज्‍य में कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी। दिग्विजय सिंह ने कहा इतिहास इस बात का साक्षी है। जब कोई व्‍यक्ति गद्दारी करता है, तो पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी होती रहती है।’

Advertisement
Advertisement

मप्र भाजपा प्रवक्‍ता पंकज चतुर्वेदी का हमला

Advertisement

मध्‍य प्रदेश के भाजपा प्रवक्‍ता पंकज चतुर्वेदी बोले, आज सिंधिया में दिग्विजय को बहुत सी बुराइयां व दोष नजर आता है। लेकिन जब सिंधिया कांग्रेस में थे तो वह उनकी तारीफें किया करते थे और उनके आगे पीछे घूमा करते थे। दिग्विजय सिंह की सोच पर तो मुझे तरस आता है। गद्दारी तो दिग्विजय जी आपने और कमलनाथ ने की है। कमलनाथ ने जो किया उसे धोखा कहा जाता है। इसका नतीजा तो आपको पिछले साल हुए राज्‍य की 28 विधानसभा उपचुनाव में मिल चुका है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button