बिलासपुर

कांग्रेस नेताओं ने कहा.. अपने झूठ को सौ बार बोल कर सच बनाने में लगी है भाजपा की शेखचिल्ली सरकार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि भाजपा और उसके पदाधिकारियों का मानना है कि झूठ को इतना बड़ा आकार दो कि जनता उसे ही सच मानने पर मजबूर हो जाये। पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि के बयान पर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अपनी असफलता और देश की संपत्ति बेचने की ठीकरा कांग्रेस के नाम पर फोडने की नीयत से दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के समय मार्च 2014 में एनपीए 1.24 लाख करोड़ था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही एनपीए 2015 में 3.23 लाख करोड़,2018 में 10.36 लाख करोड़,2019 में 9.33 लाख करोड़ ,2020 में 8.90 लाख करोड़ ,और मार्च 2021 में 8.34 लाख करोड़ हो गया है। ये आंकड़े वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड़ ने लोक सभा मे लिखित में प्रस्तुत किए हैं। कांग्रेस नेताओं अटल श्रीवास्तव एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा भाजपा और उसके नेताओं का एक ही सिद्धांत है कि झूठ को इतने बार बोलो की जनता को वह सच लगे। भाजपा के मंत्री सदन में कुछ बयान दे रहे है और जनता को गुमराह करके धोखा दे रहे है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2014 और 2021 के बीच एनपीए में 10 गुना की वृद्धि हुई है। इसके ही परिणाम स्वरूप कई राष्ट्रीयकृत बैंक या तो निजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं या फिर अन्य बैंको में मर्ज किये जा रहे है । कांग्रेस ने भाजपा सरकार से पूछा कि 2014 से अब तक अपने उद्योगपति दोस्तो का कितना ऋण माफ कर चुकी है और कितने हमराज देश छोड़कर भाग चुके है , कांग्रेस ने कहा कि विजय माल्या और सुभाषचन्द्रा को किसने राज्यसभा में भेजा और ये लोग आज कहाँ है? कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने आज देश की आर्थिक स्थिति को गर्त में डाल दिया है। केंद्र सरकार देश की संपत्ति बेचकर देश चला रही है। और यही स्थिति बनी रही तो केंद्र सरकार सम्पत्तिविहीन हो जाएगी। शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सिद्धंत को अमलीजामा पहनाने में लगे है कि ” झोला उठाऊंगा और हिमालय चला जाऊंगा ” कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की जिस सम्पत्ति को बेचकर “हाउ डी ” मोदी कर रहे है। उसे कांग्रेस ने विषम परिस्थिति में जनाकांक्षाओं के अनुरूप खडे किया था। जिसके लिए पंण्डित नेहरू जी,लाल बहादुर जी,इंदिरा जी,राजीव गांधी ,मनमोहन सिंह की अथकमेहनत ,दृष्टिकोण, व गरीब जनता के उत्थान और मजबूत राष्ट्र के रूप में भारत को विश्व पटल पर स्थापित का सोच मौजूद था। कांग्रेस ने कहा शेखचिल्ली का नाम भाजपा है ।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button