छत्तीसगढ़

जानिए 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 3 लोकसभा क्षेत्रों में कितना प्रतिशत हुआ मतदान….

Advertisement

Advertisement

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ हो चुका हैं।

मतदान के दूसरे चरण में तीन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी है।

सुबह 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के लोकसभा सीटों में हुआ इतना % मतदान :

राजनांदगांव – 32.99

कांकेर – 39.38

महासमुंद – 34.43

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण के तहत महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया।उन्होंने बताया कि तीन सीट में से कांकेर सीट का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित है, जहां सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं राजनांदगांव और महासमुंद के कुछ इलाके भी इस खतरे से जूझ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button