बिलासपुर

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ पत्रकार साखन दर्वे का स्वास्थ्य बिगड़ा वंदना हॉस्पिटल में हुए भर्ती…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार तथा जिले के कांग्रेसी नेता तथा बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के डायरेक्टर साखन लाल दर्वे का स्वास्थ्य 3 दिनों पूर्व एकाएक बुरी तरह बिगड़ गया। उनकी हालत खराब होते देखकर पत्रकारों और उनके परिजनों ने उन्हें उसलापुर स्थित न्यू वंदना हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इस समय श्री दर्वे इसी अस्पताल में भर्ती हैं उनके स्वास्थ्य की स्थिति अभी भी खराब बनी हुई है। साखन दर्वे बिलासपुर नगर निगम में मोपका क्षेत्र के पार्षद के पिता हैं। और कई दशकों से कांग्रेस पार्टी का समर्पित होकर काम करते रहे हैं। न्यू वंदना हॉस्पिटल उसलापुर के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button