बिलासपुर

EXCLUSIVE : भाजपा कार्यकर्ताओं के पास नही है झंडे,तिरंगा यात्रा के अधूरे तैयारी को लेकर भड़के बृजमोहन …..

(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए जमकर बिफरे… उन्होंने लाइन से सभी मोर्चा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रभारियों की पूछ परख की आधे से ज्यादा लोग नदारद मिले। बस फिर क्या था प्रदेश संयोजक ने मौजूद पदाधिकारियों से अभियान की जानकारी लेते हुए जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि झंडों की पूरे देश मे कमी चल रही है ऐसे में आपने पहले से कोई व्यवस्था क्यों नही की।आखिर बिलासपुर में चल क्या रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित पदाधिकारियों को डांट लगाई।वार्ड और मंडल में झंडा बांटने और मौजूदा स्थिति को लेकर भी जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button