बिलासपुर

कांग्रेस सरकार की योजनाएं घोषणाबाजी तक सीमित-अमर अग्रवाल

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – भाजपा नेता पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह वार्ड में आयोजित जन समस्या शिविर में वार्ड वासियों की चर्चा के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार का जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। वह केवल घोषणाबाजी की योजनाएं बनाती है।प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य की चकाचक सड़कों और सुगम यातायात व्यवस्था के खूब बढ़ चढ़ कर कसीदे पढ़े। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केवल बिलासपुर जिले में हर माह 26 लोग यातायात दुर्घटना में काल के गाल में समा जा रहे हैं।, 2022 में प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या से 400 से ज्यादा है। दुर्घटना के मामले 1300 से ज्यादा है ,क्या सरकार के पास इसका जवाब है?

श्री अमर अग्रवाल ने कहा स्मार्ट सिटी बिलासपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के लिए स्वागत गेट, अनेको जगह लगे हुए अवैध होर्डिंग, विभिन्न इलाकों में बने आईलैंड विशेषकर देवकीनंदन चौक, सिटी कोतवाली चौक, गांधी चौक,अग्रसेन चौक, शिव टाकीज चौक, तारबहार चौक, सीपत चौक पर यातायात दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक उपायों की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार नई योजनाएं लाना तो दूर पुराने कार्यों को भी पूरा नहीं करा पा रही हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है ।
आज विकास खोजों अभियान का कारवां वार्ड 09 ओम नगर वार्ड 55 नामदेव नगर एवं वार्ड 38 शहीद भगत सिंह नगर पहुंचा जहाँ भाजपा शासन में निर्मित विभिन्न सामुदायिक भवनों स्कूल परिसर एवं सड़कों का जायजा लिया। जहाँ ये सभी मेंटनेंस के अभाव में काफी जर्जर स्थिति में मिले एवं वार्ड वासियों ने बताया कि चक्काजाम करने के पश्चात भी कोई सुधार नहीं है।दिन में 10 बार बिज़ली चली जाती है और कानून व्यवस्था तो पूर्णता सुस्त है असामाजिक तत्वों का गढ बनता जा रहा है वार्ड।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी आज शाहिद भगत सिंह नगर में 25 लोगों को श्रम कार्ड,15 परिवारों को राशन कार्ड एवं 13 लोगों को वोटर आईडी कार्ड वितरित किया।

कल विकास खोजों अभियान के 9 वे दिन वार्ड 32 वसंत भाई पटेल एवं वार्ड 39 महाराणा प्रताप नगर वार्ड में लगेगें शिविर।

बिलासपुर बचाओ विकास खोजो अभियान में जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जी प अजीत सिंह भोगल महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप मंडल मंत्री कलेश्वर सूर्यवंशी श्याम जी भाई पटेल कार्तिक यादव चंदना गोस्वामी प्रतिभा मिश्रा पिंकी नागबानी राखी इन वाणी किरण यादव शैलेंद्र यादव वैभव गुप्ता नितिन पटेल तुषार यादव मदन रात्र अश्वनी टंडन मुकेश भारत मिश्री लाल रजक अरुण निर्णा जैक जगदीश रात्रि सूरज श्रीवास श्याम कोल्हे मुकेश भारत अजय गढ़वाल अरुण लश्कर रमेश रात्रि दिलीप रात्र गोपी सोनवानी प्रदीप रात्रे छेदी सोनवानी कन्हैया खांडेकर चंदु मिश्रा ,श्याम साहू , विजय ताम्रकार ,महर्षि बाजपेयी, सतीश गुप्ता,भारत सिंह, रामकुमार साहनी, राजू मराठा, तेजु कश्यप, होरीलाल, धर्मेंद्र सिंह, संतोष ठाकुर, गोलू कौशले, बिट्टू यादव, दीपा शर्मा, पुष्पलता सिदार, रूखमणी ठाकुर, सुमित्रा साहू, अमित ठाकुर, दीपक जायसवाल,माया श्रीवास, दुर्गा ठाकुर, कुंती सागर, मोनू श्रीवास, विवेक ताम्रकार,अंचल दुबे,दीपक यादव, अभिषेक तिवारी,विकास यादव,अनीश तिवारी, विवेक शास्त्री, तुषार साव,अंकित मानिकपुरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button