छत्तीसगढ़

कंगना के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत…..

Advertisement



(शशि कोन्हेर) : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल एवं शहर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देश में दुर्भावना फैलाने वाला बयान देने पर गोलबाजार थाने में अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन दिया। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कर अपराध दर्ज करने आश्वस्त किया।

Advertisement
Advertisement


कांग्रेस नेता मोहम्मद सिद्दीक ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सुर्खियों में रहने भाजपा के छिपे एजेंडे के तहत कंगना रनौत ने देश की आजादी को भीख में मिली आजादी कह कर देश पर कुर्बान हुए हजारों शहीदों का घोर अपमान किया है। कंगना के बयान से देश के संविधान की मूल प्रस्तावना पर भी चोट हुई है ,उन्होंने देश की एकता अखंडता को खंडित करने का अपराधिक प्रयास किया है। आजादी की लड़ाई में शहीद जवानों को अपमानित कर माफी वीरों की महिमा गाने वाली कंगना ने इतिहास को भी तोड़ मरोड़ कर रख दिया। देश के शहीदों का अपमान बर्दाश्त से बाहर है, आज देश के शहीदों की आत्मा भी इन कथित देशभक्तों के कृत्यों से दु:खी होगी। खाने में जुर्म दर्ज कराने मुख्य रूप से वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष जावेद दद्दा, सुरेश बाफना, मुकुंद पंचाल, मनोज गोयल, आकाश यादव, सागर वाकडे, प्रशांत सोनी, सोमेश बघेल, जगदीश नायक सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button