छत्तीसगढ़

कांग्रेस का दावा…नगरी निकाय और पंचायत चुनावों में 90 प्रतिशत कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुये.. मोहन मरकाम ने जताया मतदाताओं का आभार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर/12 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नगरी निकायो के उपचुनाव तथा पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये इस भरोसे के लिये प्रदेश के मतदाओ का आभार व्यक्त किया है। नगर निकायो तथा पंचायतो में हुये उपचुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों पर जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियो के प्रति भरोसा जताया है। यह कांग्रेस पार्टी के जनता के अटूट स्नेह का परिणाम है जो 2018 में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस सरकार के द्वारा किये गये जन कल्याणकारी काम और प्रदेश के हर वर्ग के लिये बनाई गयी योजनाओं का जमीनी स्तर पर हुये क्रियान्वयन का परिणाम है कि कांग्रेस ने 2018 के बाद नगर निगमो के सभी 14 महापौरो और जिला पंचायतो के सभी अध्यक्षो का चुनाव जीता। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतो के अधिकांश वार्डो के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुये। 2018 से लेकर 2022 तक 5 उपचुनाव भी जनता ने कांग्रेस पार्टी को जिताया।

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार और कांग्रेस संगठन की सक्रियता से पार्टी जनता के बीच में अपनी गहरी पैठ बना रही है। निकायो और पंचायतों के उपचुनाव की जीत पार्टी के लोगों में जनसेवा के जज्बे को और बढ़ाती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार जनता से किये अपने वायदे को सरकार बनाने के बाद लगातार पूरा कर रही जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदे को पूरा कर लिया है। किसान, आदिवासी, युवा सभी से किये गये वायदों कांग्रेस सरकार ने पूरा  किया है। यही कारण है कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ रहा है। 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button