छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया कांग्रेसका सदस्यता अभियान, कहा, दस लाख सदस्य बनेंगे….

Advertisement

रायपुर – कांग्रेस ने इस साल 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। आज कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा किव पिछले साल 6 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था, उस लक्ष्य को हांसिल किया था, अब 10 लाख का लक्ष्य है, उसे भी हासिल करेंगे।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से भी अपील की, कि वो भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि
“पत्रकारों का कांग्रेस पार्टी में विशेष सम्मान रहा है,मेरे राजनीतिक गुरु चंदूलाल चंद्राकर बड़े राष्ट्रीय पत्रकार और संपादक रहे हैं, कांग्रेस पार्टी से कई पत्रकार भी जुड़े, मोतीलाल वोरा भी जुड़े, इसलिए मैं पत्रकारों से भी अपील करता हूं कि वो भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े”

Advertisement

वहीं कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनने के लिए खादी पहनने और शराब छोड़ने जैसी शर्तों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि

Advertisement

” देखिये ये जो शर्तें थी, वो पुराने समय से चली आ रही है, नियमों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है,जो शर्तें हैं वो कांग्रेस के सदस्य पालन करेंगे”

सदस्यता अभियान की शुरुआत बाद मुख्यमंत्री टर्निंग पॉइंट पहुंचे और 50 लोगों को सदस्य बनांकर सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। आपको बता दें कि पिछले दिनों CWC की बैठक में 1 नवंबर से देश भर में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया था। आज देश भर मे कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button