छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी-मोहन मरकाम

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उप चुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीतेंगी। कांग्रेस ने स्व. मनोज मंडावी को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। श्रीमती सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला है।

Advertisement

स्व. मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में अर्धांगिनी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। भानुप्रतापपुर की जनता अपने स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करेगी। भानुप्रतापपुर का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने के लिये सक्रिय हो चुका है।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रहा है बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है।

Advertisement

नये शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत बस्तर संभाग में होगी जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया है।  आज बस्तर में विकास के साथ शांति की बहाली हुई है। बस्तर की जनता ने भाजपा को नकारा था इस उप चुनाव में भी भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा को नकारेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button