देश

अलवर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में साथ-साथ चले CM सुक्खू, मुकेश और प्रतिभा सिंह

(शशि कोन्हेर) : शिमला। हिमाचल प्रदेश मे नई सरकार के गठन के बाद शुक्रवार को सभी विधायक भारत जोड़ो यात्रा मे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के साथ जुड़े। सुबह प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का हाथ थाम कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी विधायकों ने कदमताल की। सुबह पूरे जोश में हिमाचल कांग्रेस की सरकार राहुल गांधी के साथ खड़ी नजऱ आई और कदम से कदम मिलाकर इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का संदेश दिया।

हिमाचल के नेता करीब दो घंटे तक यात्रा में रहे, वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर ने कहा की हिमाचल मे सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा यहीं से अब कांग्रेस की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है।

उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है पूरी पार्टी साथ मिलकर खरा उतरेगी। इस मौके पर प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा का हिस्सा बने, वहीं राहुल गंांधी ने भी हिमाचल के नेताओं का सत्कार किया और प्रतिभा, सुकखू और मुकेश का विजय हाथ उठाया। आज यात्रा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button